खुद से ही विवाह करेगी ताइवानी महिला
समाचार एजेंसी डीपीए ने टीवीबीएस केबल समाचार चैनल के हवाले से खबर दी गई है कि नानटोउ की 45 वर्षीय चिकित्सक चेन चिंग कहती हैं कि उन्होंने ताइवानी परम्परा के मुताबिक स्वयं के विवाह की दो महीने तक तैयारियां की हैं। चेन की कई किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं।
वह कहती हैं कि उनका यह विवाह एक नया अनुभव होगा। उन्होंने कहा कि उन्हें खुद से मुलाकात और खुद से ही प्यार होने की खुशी है।
चेन कहती हैं कि उनका विवाह नव वर्ष के पहले दिन होगा। उस दिन ताइवान भी अपने गणराज्य का 100वां वर्षगांठ मनाएगा।
खुद से विवाह करने वाली चेन अकेली महिला नहीं हैं। पिछले महीने ताइपेई की एक 30 वर्षीय कार्यालय कर्मचारी ने भी खुद से विवाह किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications