तेलंगाना पर श्रीकृष्ण समिति की रिपोर्ट 6 को होगी सार्वजनिक (लीड-1)
सर्वोच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति बी.एन. श्रीकृष्ण की अध्यक्षता वाली समिति ने गुरुवार दोपहर तीन बजे चिदम्बरम के नॉर्थ ब्लॉक स्थित कार्यालय में पृथक तेलंगाना की मांग पर अपनी रिपोर्ट सौंपी।
इससे पहले रिपोर्ट सौंपे जाने के मद्देनजर बुधवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पृथक तेलंगाना के मुद्दे पर वरिष्ठ मंत्रियों के साथ विचार-विमर्श किया था जबकि आंध्र प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
फरवरी में गठित श्रीकृष्ण समिति को अन्य मुद्दों के अलावा आंध्र प्रदेश में पृथक तेलंगाना मुद्दे पर हुए आंदोलन के बाद की स्थितियों का जायजा लेने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी।
समिति ने लोगों के विचार जानने के लिए तेलंगाना क्षेत्र के सभी 23 जिलों का दौरा किया और राजनीतिक दलों, बुद्धिजीवियों, राजनेताओं और सेवानिवृत्त नौकरशाहों सहित करीब 100 समूहों से मुलाकात की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications