दिल्ली में कोहरे से रेल और हवाई सेवा प्रभावित (लीड-1)
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारी ने बताया कि शहर का न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से पांच डिग्री ऊपर था।
अधिकारी ने बताया, "आसमान में बादल छाये रहने की वजह से न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है। गुरुवार को दिन में और अधिक बारिश होने की संभावना है।"
शहर में सुबह कोहरा छाये रहने की वजह से रेल और हवाई यातायात प्रभावित हुआ। हवाई अड्डे के अधिकारियों के मुताबिक कम दृश्यता प्रक्रिया (एलवीपी) को इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई) पर सुबह 10.52 बजे लागू किया गया।
अधिकारी ने बताया, "अभी तक उड़ानें रद्द नहीं हुई हैं लेकिन कुछ उड़ाने देरी से संचालित की जा रही हैं।"
उधर, रेलवे अधिकारी के मुताबिक गुरुवार को 28 रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं। इंदौर-निजामुद्दीन इंटरसिटी 32 घंटे देरी से चल रही है, मुम्बई से निजामुद्दीन जाने वाली गोल्डेन टेम्पल एक्सप्रेस 19 घंटे देरी से चल रही है। मुम्बई से दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस नौ घंटे से भी अधिक देरी से चल रही है।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली में गुरुवार सुबह तक 0.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। शहर में बुधवार को भी बूंदाबादी हुई थी। अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications