पंजाब और हरियाणा में हल्की बारिश
चण्डीगढ़। पंजाब, हरियाणा और दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चण्डीगढ़ के विभिन्न हिस्सों में गुरुवार सुबह हल्की बारिश दर्ज की गई। बारिश के बावजूद तापमान में हालांकि मामूली वृद्धि दर्ज की गई जिससे कोहरे से भी निजात मिल गई।मौसम विभाग के अधिकारी के मुताबिक अगले 24 घंटों में ऐसी ही स्थिति बरकरार रहने की संभावना है।
अधिकारी ने बताया, "पंजाब और हरियाणा के अधिकांश भागों में गुरुवार सुबह हल्की बाारिश हुई। बुधवार रात से ही इन इलाकों में लगातार हल्की बारिश हो रही है। बारिश की वजह से गुरुवार सुबह कोहरे से निजात मिल गई।"अधिकारी के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान भी बारिश होने की संभावना है। पिछले सप्ताह की अपेक्षा तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई।
पंजाब के प्रसिद्ध धार्मिक शहर अमृतसर में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो बुधवार को 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।पटियाला और लुधियाना में तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस तथा 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चण्डीगढ़ का न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो बुधवार की अपेक्षा लगभग तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा था।पिछले दो दिनों की अपेक्षा हरियाणा का तापमान अधिक रहा। अंबाला, हिसार और करनाल में न्यूनतम तापमान क्रमश: 10.2 डिग्री सेल्सियस, 11.1 डिग्री सेल्सियस और 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।












Click it and Unblock the Notifications