एथेंस में अदालत के बाहर विस्फोट
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार एक पुलिस सूत्र ने बताया कि विस्फोट को लेकर एक अज्ञात व्यक्ति का धमकी भरा फोन आया था।
पुलिस से मिली गैर आधिकारिक जानकारी के मुताबिक अदालत की इमारत के सामने खड़ी एक मोटरसाइकिल में बम रखा गया था।
चश्मदीनों ने बताया कि विस्फोट की वजह से वहां खड़ी अन्य कारों में आग लग गई और इमारत से धुआं निकलने लगा।
इस घटना में किसी के हताहत होने की जानकरी नहीं मिली है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि विस्फोट से पहले पुलिस ने इमारत को खाली करा लिया।
बताया जा रहा है कि विस्फोट से 45 मिनट पहले एक अज्ञात व्यक्ति ने एक समाचार चैनल और पत्र को फोन करके बम की चेतावनी दी थी।
विस्फोट की वजह से अदालत की इमारत बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है और 200 मीटर के परिधि में स्थित मकानों के खिड़कियों के शीशे टूट गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications