धोखाधड़ी का आरोपी सिटी बैंक का मैनेजर गिरफ्तार
गुड़गांव। निवेशकों से करीब 200 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोपी सिटी बैंक के मैनेजर शिवराज पुरी ने गुड़गांव में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने गुरुवार को उसे हिरासत में ले लिया है।देश की अब तक की इस सबसे बड़ी बैंक धोखाधड़ी का दो दिन पहले ही खुलासा हुआ था।
गुड़गांव पुलिस आयुक्त एस. एस. देशवाल ने पत्रकारों को बताया, "पुरी ने रात 12:30 बजे आत्मसमर्पण किया। उसे हिरासत में लिया गया है और आज न्यायालय में पेश किया जाएगा।"बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर पुरी पर आरोप है कि उसने निवेशकों को पैसा दोगुना करके देने का वादा करके धोखाधड़ी की थी। नए बैंक खाते खोलने का काम मिलने के बाद से पुरी ने बैंक की जानकारी के बिना कई ग्राहकों को ठगा है।
मंगलवार को यह मामला सामने आने के बाद से वह फरार था।गुड़गांव पुलिस आयुक्त ने बुधवार को इस मामले की जांच के लिए पुलिस की पांच टीमें गठित की थीं।












Click it and Unblock the Notifications