सांसद आजाद से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी
पुलिस के अनुसार प्रणव कुमार चौधरी नामक क्रिकेटर ने सांसद को 24 दिसम्बर को टेलीफोन कर 20 लाख रुपये की मांग की। इस सम्बंध में प्राथमिकी लहरियासराय थाने में दर्ज करा दी गई है तथा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
दरभंगा के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) शैलेश कुमार सिन्हा ने गुरुवार को बताया कि क्रिकेटर प्रणव ने सांसद को पहले टेलीफोन किया तथा बाद में एसएमएस कर 20 लाख रुपये की मांग की।
सांसद ने आरोप लगाया है कि एसएमएस में लिखा है कि उन पर 20 लाख रुपये बकाया है। वह इस रकम को दे दें नहीं तो उनकी हत्या कर दी जाएगी।
सिन्हा के मुताबिक सांसद कीर्ति आजाद ने किसी भी तरह की बकाया राशि होने से इंकार किया है। उन्होंने बताया कि दरभंगा जिले के रूपौली गांव का रहने वाला प्रणव अब तक फरार बताया जा रहा है। उसके पकड़े जाने के बाद ही पूरा मामला साफ होगा। प्रणव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications