बिहार में आभूषण व्यवसायी का अपहरण
पुलिस के अनुसार कटोरिया निवासी आभूषण व्यवसायी नीरज कुमार शाह बुधवार की रात अपनी दुकान बंद कर मोटरसाइकिल से वापस अपने घर देवघर (झारखण्ड) जा रहे थे, तभी चांदन थाना इलाके में तुरकी मोड़ के नजदीक अज्ञात अपराधियों ने हथियारों के बल पर उनका अपहरण कर लिया।
नीरज के पिता नरेश प्रसाद शाह ने गुरुवार को बताया कि इस मामले की एक प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है।
चांदन थाना प्रभारी जयशंकर यादव ने बताया कि नीरज की मोटरसाइकिल गुरुवार सुबह बघवा पहाड़ी के पास से बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि अब तक अगवा हुए व्यवसायी के परिजनों के पास किसी तरह की फिरौती की मांग नहीं आई है।
यादव ने कहा कि पुलिस व्यवसायी की खोज के लिए विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications