उत्तर प्रदेश में कछुओं के साथ 5 गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार जिले के धम्मौर इलाके में बुधवार देर रात इन तस्करों को उस वक्त गिरफ्तार किया गया, जब वे कछुओं की आपूर्ति करने के लिए कोलकाता जाने वाली रेलगाड़ी पकड़ने के मकसद से सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन जा रहे थे।
गिरफ्तारी की आधिकारिक जानकारी देते हुए गुरुवार को धम्मौर थाना प्रभारी तेज बहादुर ने संवाददाताओं को बताया कि गिरफ्तार तस्कर स्थानीय निवासी हैं और पिछले कुछ सालों से इस धंधे में लिप्त थे।
बहादुर ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों से कछुओं के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक बरामद कछुओं को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है। ज्यादातर कछुए जिंदा हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications