खाद्य महंगाई दर बढ़कर 14 प्रतिशत हुई
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित प्राथमिक क्षेत्र की वस्तुओं और ईंधन कीमतों के सूचकांक के आंकड़ों के मुताबिक खाद्य महंगाई दर में लगातार चौथे सप्ताह वृद्धि हुई है। पिछले दो सप्ताह से यह दोहरे अंकों में बनी हुई है।
महाराष्ट्र के प्याज उत्पादक क्षेत्रों में फसल खराब होने से प्याज के दामों में जोरदार तेजी आई है जिसका असर कुल खाद्य महंगाई दर पर पड़ा है। प्याज की कीमतों में लगातार वृद्धि के चलते इसके निर्यात पर रोक लगाई गई है और आयात को शुल्क मुक्त किया गया है।
पिछले साल के इसी सप्ताह के मुकाबले प्रमुख खाद्य पदार्थो की कीमतों में हुआ उतार-चढ़ाव निम्न है-
प्याज: 39.66 प्रतिशत
सब्जियां: 29.26 प्रतिशत
फल: 21.97 प्रतिशत
आलू: (-) 23.84 प्रतिशत
दूध: 17.75 प्रतिशत
अंडा, मांस, मछली: 20.34 प्रतिशत
मोटे अनाज: (-) 0.70 प्रतिशत
चावल: 0.73 प्रतिशत
गेहूं: (-) 5.51 प्रतिशत
दालें: (-) 10.79 प्रतिशत
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications