दिल्ली में बूंदाबांदी, सर्दी बढ़ी
नई दिल्ली। दिल्ली में गुरुवार सुबह बूंदाबांदी दर्ज की गई लेकिन न्यूनतम तापमान औसत से ऊपर दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक दिन में और अधिक बारिश होने की संभावना है।भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारी ने बताया कि शहर का न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से पांच डिग्री ऊपर था।
अधिकारी ने बताया, "आसमान में बादल छाये रहने की वजह से न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है। गुरुवार को दिन में और अधिक बारिश होने की संभावना है।"
उल्लेखनीय है कि दिल्ली में गुरुवार सुबह तक 0.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। शहर में बुधवार को भी बूंदाबादी हुई थी। अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications