यहूदी लड़कियों को अरब पुरुषों से प्रेम न करने की नसीहत
समाचार एजेंसी एकेआई के मुताबिक कुछ समय पहले ही राज्य द्वारा नियुक्त 50 रब्बियों ने एक धार्मिक फैसला जारी करते हुए कहा था कि यहूदी लोग गैर यहूदियों को अपनी सम्पत्ति न तो किराए पर दें और न ही बेचें। इस फैसले के जारी होने के तीन सप्ताह बाद यह पत्र सामने आया है।
कुछ वेबसाइट्स व समाचार पत्रों ने इस पत्र को प्रकाशित किया है। इसमें इजरायली लड़कियों को चेतावनी देते हुए कहा गया है कि अरब पुरुषों का व्यवहार हमेशा शालीन नहीं रहता है।
पत्र में कहा गया है, "जैसे ही आप उनके गांवों में उनके हाथों में, उनके नियंत्रण में होती हैं तब चीजें बहुत बदल जाती है। आप वहां रहने वाली दर्जनों लड़कियों से इस सम्बंध में पूछ सकती हैं। वे आपको बताएंगी कि वहां वास्तव में ऐसा होता है।"
"आपका जीवन पहले जैसा नहीं रहता। आपके प्रति प्रेम दुर्व्यवहार, मार-पीट और अपमान में बदल जाएगा। यदि आप गांव से भागना चाहें तो यह भी बहुत मुश्किल होगा। वे आपको ऐसा नहीं करने देंगे, वे आपका पीछा करेंगे, वे आपको वापस नहीं आने देंगे।"
दक्षिणपंथी समूह लेहावा के प्रमुख ने यह पत्र जारी किया है और कहा है कि यहूदी लोंगों को अरब लोगों में मिलने से रोकने और यहूदी लड़कियों को अरब गांवों से बचाने के उद्देश्य से यह पत्र जारी किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications