न्यूयार्क पहुंचे विमानों में घंटों अटके रहे यात्री
न्यूयार्क और न्यू जर्सी के हवाईअड्डा प्रशासन के मुताबिक जॉन एफ. केनेडी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर कम से कम 31 विमानों के यात्रियों को विमान से उतरने के लिए तीन घंटे से ज्यादा समय तक इंतजार करना पड़ा।
बैंकाक से आए कैथे पैसिफिक एयरलाइन्स के विमान के यात्रियों को तो 12 घंटे तक इंतजार करना पड़ा। इसी तरह कोरियाई एयरलाइन्स के मंगलवार शाम को पहुंचे विमान के यात्रियों को उतरने के लिए नौ घंटे तक इंतजार करना पड़ा।
रविवार को आए बर्फीले तूफान की वजह से न्यूयार्क शहर में चारों तरफ बर्फ की मोटी चादर बिछ गई है जिससे सड़कों पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications