पवार से मिलने दिल्ली पहुंचे जगनमोहन
नई दिल्ली, 29 दिसम्बर (आईएएनएस)। पूर्व कांग्रेस सांसद वाई. एस. जगनमोहन रेड्डी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार से मुलाकात करने के सिलसिले में देर बुधवार दिल्ली पहुंचे। बेमौसम बरसात से आंध्र प्रदेश के किसानों को हुए नुकसान के मसले वह पवार से गुरुवार को चर्चा करेंगे।
जगन के नाम से मशहूर जगनमोहन के करीबी सूत्रों ने बताया है कि उन्होंने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से भी मिलने का समय मांगा है। जगन आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाई. एस. राजशेखर रेड्डी के बेटे हैं।
हाल ही उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दिया है। इस्तीफा देने के बाद किसानों के मुद्दों पर उन्होंने दो दिनों तक भूख हड़ताल की थी। इस दौरान उन्हें स्थानीय किसानों का व्यापक समर्थन भी मिला।
सूत्रों ने जगन की इस यात्रा को गैरराजनीतिक करार दिया है और कहा है कि सिर्फ किसानों के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्रियों से चर्चा के लिए वह दिल्ली पहुंचे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications