बास्क आतंकवादियों को 515 साल की सजा
मैड्रिड, 29 दिसम्बर (आईएएनएस)। मैड्रिड में राष्ट्रीय अदालत ने बास्क अलगाववादी आंदोलन (ईटीए) के दो सदस्यों को 515 जेल की सजा सुनाई। इन दोनों पर एक कार बम विस्फोट को अंजाम देने का आरोप है जिसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई थी।
दोनों आतंकवादियों ने मई 2008 में संसदीय बैरक के बाहर कार बम विस्फोट को अंजाम दिया था।
दोनों आतंकवादियों को एक पुलिसकर्मी की हत्या और 26 लोगों की हत्या के प्रयास के मामले में दोषी करार दिया गया। दोनों को 10 लाख डॉलर मुआवजा राशि देने का दंड भी लगाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications