भारत-श्रीलंका संयुक्त नौसैनिक अभ्यास 2011 में
रक्षा मंत्रालय के बयान में कहा गया कि वार्षिक स्तर पर औपचारिक रूप में रक्षा वार्ता और दोनों देशों की नौसेनाओं और थल सेनाओं के बीच अधिकारी स्तर की बातचीत भी शामिल है। ये कार्यक्रम अगले वर्ष से शुरू किये जाएंगे। ये निर्णय मंगलवार को कोलंबो में आयोजित की गई दोनों देशों के रक्षा सचिव स्तर की बैठक में लिए गए।
भारतीय दल का नेतृत्व रक्षा सचिव प्रदीप कुमार और श्रीलंकाई पक्ष का नेतृत्व गोटाभया राजपक्षे ने किया। तीनों सेनाओं, तट रक्षक, रक्षा मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी वार्ता में भाग लिया। श्रीलंका पक्ष की तीनों सेवाओं के कमांडरों ने भी सहायता की। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि भारतीय वायुसेनाध्यक्ष अगले महीने श्रीलंका की यात्रा करेंगे। रक्षा सचिव प्रदीप कुमार ने श्रीलंका के विदेश मंत्री प्रो. जी़ एल़ पेइरिस से भी भेंट की । वे श्रीलंका के राष्ट्रपति महेन्द्र राजपक्षे से कल मुलाकात करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications