आदर्श घोटाला : 4 जनवरी को सुनवाई करेगा पर्यावरण मंत्रालय
मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि सोसायटी ने सुनवाई के लिए मंत्रालय से एक सप्ताह का समय मांगा था। सोसायटी ने वकील की अनुपलब्धता और खराब मौसम की वजह से उड़ानों में हो रही देरी का उल्लेख किया।
अधिकारियों ने बताया, "सोसायटी की सुनवाई अब चार जनवरी को होगी। सोसायटी को अब समय में कोई छूट नहीं दी जाएगी।"
ज्ञात हो कि सोसायटी को पहले भी कभी दस्तावेज जमा करने अथवा मामले की सुनवाई के लिए तीन बार समय दिया जा चुका है।
उल्लेखनीय है कि गत 12 नवंबर को भेजे गए अपने कारण बताओ नोटिस में मंत्रालय ने सोसायटी से पूछा कि क्यों ने 31 मंजिली इमारत गिरा दी जाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications