ग्वालियर की छात्रा का अश्लील एमएमएस बाजार में
पता चला है कि पिछले कुछ दिनों से बुंदेलखंड के झांसी, ललितपुर सहित कई अन्य इलाकों में एक लड़की के अश्लील एमएमएस की सीडी लुके-छिपे बेची जा रही थी। यह सीडी तालबेहट पुलिस के हाथ लगी तो उसने जांच की। जांच में पता चला कि यह अश्लील एमएमएस कथित तौर पर तालबेहट की एक लड़की का है जो ग्वालियर के निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ती है।
तालबेहट के थाना प्रभारी आर. आर. गौतम ने बुधवार को आईएएनएस को बताया कि वह खुद वादी बने हैं और उनकी रिपोर्ट पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने जांच मे पाया है कि लड़की व लड़का दोनों ही तालबेहट के हैं और ग्वालियर में पढ़ते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि पुलिस जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।
निजी इंजीनियरिग छात्रा के अश्लील एमएमएस की सीडी खुले तौर पर मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में बिक रही है। लड़की के परिजन डरे हुए हैं और वे कस्बे से पलायन कर गए हैं। आरोपी लड़के को राजनीतिक दल के प्रभावशाली नेता का रिश्तेदार बताया जा रहा है।
ज्ञात हो झांसी और ललितपुर में इससे पहले भी कई एमएमएस और अश्लील सीडी बाजार मे आ चुकी है। झांसी में चलती कार में बलात्कार, नए वर्ष के मौके पर नग्न नृत्य, ललितपुर में स्कूली छात्रा का एमएमएस बनाने के मामले काफी सुर्खियों में रहे हैं। इन मामलों में कई गिरफ्तारियां भी हुई थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications