रेलवे स्टेशन उड़ाने की धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार
पकड़ा गया छात्र हेमंत मिश्रा (20) कानपुर स्थित एक निजी इंजीनियरिंग कालेज से बी.टेक (प्रथम वर्ष) की पढ़ाई कर रहा है। पुलिस का हालांकि मानना है कि स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी देने के पीछे उसका मकसद महज शरारत करना था, फिर भी मामले की जांच करते हुए अन्य पहलुओं की पड़ताल भी की जा रही है।
लखनऊ जीआरपी के पुलिस अधीक्षक जी.एस.गोस्वामी ने बताया कि गिरफ्तार छात्र गोंडा जिले का रहने वाला है और उसने चारबाग रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी एक चुराए गए मोबाइल फोन से दी थी।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक छात्र को सर्विलांस के आधार पर लखनऊ रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications