रूस में सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से 12 की मौत (लीड-1)
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक रक्षा मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि एएन-22 सैन्य विमान में सवार चालक दल के सभी 12 सदस्यों की मौत हो गई है। सभी शव बरामद कर लिए गए हैं।
मिगालोवो हवाईअड्डे की ओर जा रहा यह विमान मंगलवार रात 9:30 बजे राडार से गायब हो गया था। तुला इलाके के क्रांस्की ओक्तेबर गांव के करीब विमान के जलते हुए टुकड़े मिले हैं।
सूत्रों ने कहा कि बचाव दल के सदस्य विमान के रिकार्डर की खोज कर रहे हैं। इससे दुर्घटना के कारणों का पता चल सकेगा।
इससे पहले रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने कहा था कि विमान के उपकरणों खासकर इंजन में खराबी इस दुर्घटना की वजह हो सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications