होंडुरास में पत्रकार की हत्या
तेगूसिगपला(होंडुरास), 29 दिसम्बर (आईएएनएस)। होंडुरास के कैरीबियाई तट पर स्थित कस्बे ला मासिका में एक रेडियो पत्रकार हेनरी सुआजो की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
एचआरएन में कार्यरत थे। एचआरएन के अनुसार सुआजो जब घर से रवाना हो रहे थे तब उन पर गोली चलाई गई।
राष्ट्रपति पोर्फिरो लोबो की सरकार ने अमेरिका और अन्य सहयोगियों से पत्रकार की हत्या की जांच में मदद की मांग की है।
मानवाधिकार संगठनों ने सुआजो के हत्यारों को गिरफ्तार करने और सजा दिलाने की मांग की है।
होंडुरास में जून 2009 में चुने हुए राष्ट्रपति मेल जेलाया की सरकार के तख्ता पलट के बाद से अब तक कई राजनेताओं की हत्या हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications