500 कछुओं के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
जौनपुर रेलवे स्टेशन पर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने मंगलवार रात हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस रेलगाड़ी से विक्रम, झझूलन देवी और भोनू देवी (उम्र करीब 45 वर्ष) को कछुओं के साथ गिरफ्तार किया।
जौनपुर के जीआरपी चौकी प्रभारी इंद्र देव ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि पकड़े गये तस्कर कछुओं को बोरियों में भरकर कोलकाता स्थित अपने किसी ग्राहक को आपूर्ति करने जा रहे थे.. तभी गुप्त सूचना के आधार पर उन्हें धर दबोचा गया। सभी सुल्तानपुर जिले के निवासी हैं।
देव ने कहा कि कछुए कहां से लाए गए..इस बारे में पूछे जाने पर तीनों विरोधाभासी बयान दे रहे हैं। पूछताछ की जा रही है। जीआरपी अधिकारियों ने बताया कि बरामद कछुओं को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है। ज्यादातर कछुए जिंदा हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications