चेयरलिफ्ट फिसलने के बाद 200 से अधिक फंसे
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार रिसॉर्ट की ओर से एक बयान में कहा गया है कि स्पिलवे ईस्ट चेयरलिफ्ट मंगलवार सुबह रस्सी से फिसल गयी। परिणामस्वरूप पांच चेयरलिफ्ट 9-12 मीटर की ऊंचाई से जमीन पर जा गिरीं।
रिसॉर्ट के एक प्रवक्ता ने कहा कि सभी फंसे स्कीयरों को रस्सियों के सहारे बचा गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
रिसॉर्ट ने कहा है कि ईस्ट स्पिलवे दोहरा चेयरलिफ्ट 1.2 किलोमीटर लम्बा है और इसमें 162 कुर्सियां हैं। इसे 1975 में स्थापित किया गया था और 1983 में इसमें बदलाव किया गया था। इसका साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक रूप से मरम्मत और देखभाल किया जाता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications