रूस में सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, 11 मरे
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक रक्षा मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि विमान में करीब 12 लोग सवार थे।
वहीं समाचार एजेंसी डीपीए ने समाचार एजेंसी इतर तास के हवाले से कहा कि रूसी वायु सेना के एंतोव एएन-22 विमान में 11 लोग सवार थे।
रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि मास्को से दक्षिण की ओर 200 किलोमीटर दूर स्थित तुला इलाके में बुधवार सुबह मलबे के जलते टुकड़े देखे गए।
मंगलवार रात 9:30 बजे यह विमान राडार से गायब हो गया था। दुर्घटना के कारण की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन इसका कारण इंजन की खराबी माना जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications