आगंतुकों के स्वागत के लिए तैयार है संजय गांधी जैविक उद्यान

हर साल एक जनवरी को यहां हजारों की संख्या में लोग अपने परिवार के साथ प्राकृतिक छटा का आनंद लेने के लिए आते हैं। एक जनवरी को उद्यान में प्रवेश के लिए 25 दिसंबर से ही अग्रिम बुकिंग प्रारंभ हो गई है।

पटना का दिल माने जाने वाले 152़ 95 एकड़ में फैले इस उद्यान में 800 से ज्यादा जीवजंतु हैं। इसकी प्राकृतिक छटा देखने के लिए देश-विदेश के लोग भी यहां पहुंचते हैं।

संजय गांधी जैविक उद्यान के निदेशक अभय कुमार ने बुधवार को बताया कि एक जनवरी के लिए उद्यान में विशेष तैयारी की जा रही है। 25 दिसंबर से ही अग्रिम टिकट बुकिंग प्रारंभ कर दी गई है जो 31 दिसंबर तक जारी रहेगी। एक जनवरी को अतिरिक्त टिकट काउंटर भी खोले जाएंगे। भीड़ को देखते हुए उद्यान में गश्त की विशेष व्यवस्था होगी तथा जिला पुलिस के जवान भी तैनात किए जाएंगे।

उद्यान में खिले रंग-बिरंगे फूल इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं। हालांकि इस दिन 'ट्वाय ट्रेन' और 'नौका बिहार' की सुविधा से लोगों को वंचित रहना पड़ सकता है। निदेशक के अनुसार लोगों की संख्या को देखते हुए ही यह सुविधा प्रदान की जायेगी। हालांकि उन्होंने कहा कि उस दिन चिल्ड्रेन पार्क खुला रहेगा जहां बच्चे विभिन्न तरह के झूलों का आनंद ले सकेंगे।

नव वर्ष के दिन मछली घर भी लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र होगा जहां लोग रंग-बिरंगी मछलियों के संग सुखद क्षण बिता सकेंगे। कुमार का कहना है कि नव वर्ष के दिन लोग उद्यान में आकर जहां प्राकृतिक वातावरण में सैर करेंगे वहीं जंगली जानवरों का भी दीदार कर सकेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+