पाकिस्तानी सेना ने युद्ध विराम का उल्लंघन किया
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अधिकारियों ने कहा कि सांबा जिले के बलाद सीमा चौकी क्षेत्र में युद्धविराम का उल्लंघन हुआ और करीब 45 मिनट तक गोलीबारी हुई।
जम्मू से करीब 45 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित बलाद सीमा चौकी पर करीब 4.30 बजे पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी होने लगी। इस पर बीएसएफ ने भी जवाबी कार्रवाई की।
एक सैन्य प्रवक्ता ने कहा, "करीब एक घंटे तक भारी और हल्के हथियारों से गोलीबार होने के बाद क्षेत्र में शांति है।"
सूत्रों ने बताया कि इस बात की जांच की जा रही है कि क्या पाकिस्तान की तरफ से आतंकवादियों की घुसपैठ कराने के लिए गोलीबारी की गई।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "अंधेरे और कोहरे के कारण उस समय दृश्यता काफी कम थी। हम यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि यह आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश तो नहीं थी।"
मंगलवार को भी पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर युद्ध विराम का उल्लंघन किया था। जम्मू क्षेत्र के पुंछ इलाके में पाक की तरफ से गोलीबारी हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications