उपभोक्ता विश्वास में कमी के बावजूद अमेरिकी शेयर बाजारों में तेजी
पेट्रोलियम एवं सोने की कीमतों में तेजी के चलते धातु एवं ऊर्जा क्षेत्र के शेयरों में उछाल दर्ज किया गया। वहीं न्यूयार्क स्थित कांफ्रेंस बोर्ड के उपभोक्ता विश्वास सूचकांक ने अर्थशास्त्रियों को आशंकित किया है। दिसम्बर महीने में इस सूचकांक में गिरावट दर्ज की गई है।
डाउ जोंस औद्योगिक सूचकांक 20.51 अंक (0.18 प्रतिशत) बढ़कर 11,575.54 अंक पर बंद हुआ। वहीं स्टैंडर्ड एण्ड पुअर्स सूचकांक 0.09 अंक (0.08 प्रतिशत) बढ़कर 1,258.51 अंक पर बंद हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications