तूफान के बाद न्यूयार्क में चारों तरफ फैली बर्फ से मुसीबत
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक सप्ताहांत में आए इस बर्फीले तूफान की वजह से सड़कों पर करीब 60 सेंटीमीटर मोटी बर्फ की चादर बिछ गई है। बर्फ के कारण अब तक न्यूयार्क और इसके आसपास के हवाई अड्डों पर 4,500 उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं। हजारों यात्री हवाई अड्डों पर फंसे हुए हैं।
संघीय उड्डयन प्रशासन ने कहा कि सोमवार देर रात बोस्टन के लोगन हवाई अड्डे पर संचालन दोबारा शुरू हो गया था लेकिन फिलाडेल्फिया हवाई अड्डे पर उड़ानें दो घंटे से ज्यादा देरी से संचालित हो रही हैं।
रविवार और सोमवार को आए इस बर्फीले तूफान की वजह से क्रिसमस की छुट्टियां मनाकर लौट रहे हजारों लोग हवाई अड्डों पर फंस गए थे। न्यू जर्सी के एलिजाबेथ में बर्फ की 81 सेंटीमीटर मोटी चादर बिछ गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications