आईएएनएस ने आईफोन, एंड्रॉयड प्लेटफार्म पर उपलब्ध करवाए समाचार (लीड-1)

आईएएनएस समूह, जिसका मुख्यालय नई दिल्ली में है, की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, "आईफोन और एंड्रॉयड एप्लीकेशंस की सहायता से पाठक राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, कूटनीति, व्यापार, खेल, मनोरंजन, प्रौद्योगिकी आदि विभिन्न विषयों से जुड़ी खबरें पढ़ सकेंगे।"

बयान में कहा गया है, "उपभोक्ता अपने राज्यों की खबरों का चयन कर सकते हैं, किसी विशेष विषय पर खबरों की खोज कर सकते है, साथ ही अपने पंसदीदा क्षेत्र की खबरों के लिए एप्लीकेशंस को अपने अनुकूल बना सकते हैं।"

एप्लीकेशन का विकास न्युवस टेक्न ोलॉजी (डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू न्युवस डॉट कॉम) के प्लेटफार्म पर किया गया है, जिसकी मदद से मोबाइल पर तेजी से खबरों का प्रसारण किया जा सकता है।

आईफोन और एंड्रॉयड एप्लीकेशन का नाम "आईएएनएस न्यूज" रखा गया है और इसे मुफ्त डाउनलोड किया जा सकता है। मोबाइल से इंटरनेट पर जाइए, "आईएएनएस न्यूज" एप्लीकेशन डाउनलोड कीजिए और आप तक खबरें पहुंचनी शुरू हो जाएंगी।

आईफोन के एप्लीकेशन को बिना जगह छोड़े 'एचटीटीपी://आईट्यून्स डॉट एप्पल डॉट कॉम/सीए/एप्प/आईएएनएस-न्यूज/आईडी407894510? एमटी=8' से डाउनलोड किया जा सकता है।

एंड्रॉयड के एप्लीकेशन को बिना जगह छोड़े 'एचटीटीपी://डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट एंड्रॉयडजूम डॉट कॉम/एंड्रॉयड एप्लीकेशन/न्यूज एंड वेदर/आईएएनएस-इंडिया-न्यूज पीफॉर डाउनलोड डॉट एचटीएमएल से डाउनलोड किया जा सकता है।

ब्लैकबेरी और एचटीसी जैसे दूसरे स्मार्ट फोन के उपभोक्ता एचटीटीपी://डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट आईन्यूजवन डॉट कॉम का उपयोग कर सकते हैं।

आईएएनएस दक्षिण एशिया क्षेत्र की एक अग्रणी समाचार एजेंसी है, जो भारत और दक्षिण एशिया में फैले अपने संवाददाताओं के माध्यम से क्षेत्र की खबरों पर विशेषज्ञता रखती है।

आईएएनएस प्रवासी भारतीयों की खबरों को भी प्रमुखता से प्रसारित करती है, जो इसे अन्य समाचार संस्थाओं से अलग पहचान दिलाता है।

समाचार सेवा के अतिरिक्त आईएएनएस कंटेंट आउटसोर्सिग, फोटो सेवा, आदि दूसरे क्षेत्रों में भी सेवा प्रदान करती है।

हाल में कम्पनी ने बॉलीवुड समाचार, फोटो और वीडियो संबंधी सेवा भी शुरू की है।

हिन्दी और अंग्रेजी भाषा में चौबीसों घंटे समाचार सेवा उपलब्ध कराने वाली आईएएनएस के भारत के साथ-साथ खाड़ी देशों, अमेरिका, इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया, आदि देशों के प्रमुख अखबार, पत्रिका, टीवी चैनल, वेबसाइट्स ग्राहक हैं।

आईएएनएस की फोटो सेवा आईएएनएसफोटो डॉट कॉम में हर सप्ताह करीब 300 विशेष फोटो जारी किए जाते हैं। इनमें से अधिकतर फोटो बॉलीवुड, क्षेत्रीय फिल्मों, टीवी, फैशन जगत, चर्चित हस्ती आदि से जुड़े होते हैं।

आईएएनएस अपने ग्राहकों को वी-सैट के अलावा 'आईएएनएस डॉट इन', 'आईएएनएसहिंदी डॉट इन' और 'आईएएनएसवीडियो डॉट कॉम' वेबसाइटों के माध्यम से अपनी सेवा उपलब्ध करती है। इन वेबसाइटों के लिए सुरक्षित पासवर्ड की जरूरत पड़ती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+