शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 231 अंक उछला (राउंडअप)
इससे पहले बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 35.46 अंक की तेजी के साथ 20,060.88 पर खुला। सेंसेक्स में अधिकतम 20,274.20 और न्यूनतम 20,054.64 के बीच कारोबार हुआ।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 में तेजी दर्ज की गई। हिंदुस्तान यूनीलीवर, भारती एयरटेल, स्टरलाइट इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक में तीन फीसदी से अधिक की तेजी दर्ज की गई। सिप्ला और विप्रो में आधी फीसदी से अधिक और रिलायंस कम्युनिकेशन में आधी फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी 9.15 अंक की तेजी के साथ 6005.15 पर खुला। इसने 6067.55 के ऊपरी और 6002.85 के निचले स्तर तक कारोबार किया।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी बढ़ोतरी का रुख देखा गया। मिडकैप 39.07 अंक की तेजी के साथ 7,658.45 पर, जबकि स्मॉलकैप 106.22 अंक उछलकर 9,511.24 पर बंद हुआ।
बीएसई के सभी 13 सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु और तेज खपत उपभोक्ता वस्तु में डेढ़ फीसदी से अधिक, धातु और बैंकिंग में एक फीसदी से अधिक और वाहन सेक्टर में आधी फीसदी से अधिक की तेजी दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1782 शेयरों में तेजी और 1082 में गिरावट दर्ज की गई, जबकि 186 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications