हावड़ा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों ने की तोड़-फोड़
पूर्वी रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि रेलगाड़ी संख्या 37232 डाउन बंडेल के यात्रियों ने रेलगाड़ी के स्टेशन पर तय समय से विलम्ब से पहुंचने पर स्टेशन प्रबंधक और उप स्टेशन प्रबंधक (वाणिज्य) के कार्यालयों के समक्ष धरना दिया।
सरकारी कार्यालयों में काम करने वाले अधिकतर यात्रियों ने शिकायत की कि स्थानीय रेलगाड़ियां नियमित रूप से विलम्ब से आ रही हैं, जिसके चलते उन्हें रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ता है।
रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि अधिकारियों के साथ झड़प के बाद गुस्साए यात्रियों ने स्टेशन प्रबंधक और उप स्टेशन प्रबंधक के कार्यालयों सहित स्टेशन के अन्य हिस्सों में तोड़-फोड़ की।
पूर्वी रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी ने बताया, "हावड़ा स्टेशन पर बंडेल स्थानीय रेलगाड़ी करीब 15 मिनट विलम्ब से पहुंची। प्लेटफार्म व्यस्त होने की वजह से इसे स्टेशन के बाहर रोकना पड़ा था। रेलगाड़ी के स्टेशन पर पहुंचने पर कुछ यात्रियों ने रेलवे की संपत्ति के साथ तोड़-फोड़ की।"
उन्होंने बताया कि बाद में सुरक्षा अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में किया। इस मामले में कम से कम 20 यात्रियों को हिरासत में लिया गया।
गोस्वामी ने कहा कि इस बीच हावड़ा स्टेशन पर रेल सेवाएं सामान्य रहीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications