खगड़िया में हथियारों का जखीरा बरामद
खगड़िया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अवधेश कुमार चौधरी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बाले गांव में छापा मार कर एक घर में रखे सात हथियार और 133 कारतूस बरामद किए हैं। बरामद हथियारों में एक बंदूक, तीन राइफल तथा तीन पिस्तौल शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति से पुलिस पूछताछ कर रही है तथा पूरे मामले की जांच कर रही है। हथियार क्यों रखे गये थे इसका खुलासा अब तक नहीं हो पाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications