तिरंगे के निरादर के आरोप में बीजद कार्यकर्ता गिरफ्तार

पुलिस निरीक्षक रबींद्रनाथ सतपथी ने आईएएनएस को बताया कि तीन शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए 'प्रिवेंशन ऑफ इंसल्ट्स टू नेशनल ऑनर एक्ट', 1971 के तहत जनाकर साहू को गिरफ्तार कर लिया गया है।

साहू कथित तौर पर अपने साथ पार्टी कार्यक्रम में एक राष्ट्रीय झंडा लाए थे। वर्ष 1997 में मुख्यमंत्री नवीन पटनाटक के पिता व देश के स्वतंत्रता संघर्ष में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले दिवंगत बीजू पटनायक के शव को ढकने के लिए इस झंडे का इस्तेमाल किया गया था।

साहू के लिए परेशानी तब खड़ी हो गई जब बीजद के स्थापना दिवस कार्यक्रम में रविवार को यहां मुख्यमंत्री और सत्तारूढ़ दल के अन्य सदस्यों ने इस झंडे को सार्वजनिक रूप से लहराया।

झंडे पर एक शंख की आकृति बनी हुई थी जो पार्टी का चिन्ह है। झंडे पर बीजू जनता दल भी लिखा हुआ था और उससे अशोक चक्र गायब था।

विपक्षी दलों ने इस मामले से जुड़े लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने और मुख्यमंत्री से तिरंगे के अपमान वाली इस पार्टी में शामिल होने के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+