दिल्ली में पानी की किल्लत, 2 जल संयंत्र बंद
नई दिल्ली। पानी में अमोनिया की मात्रा बढ़ने के कारण दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) ने दो मुख्य जल परिशोधन संयंत्रों को बंद कर दिया। इससे राष्ट्रीय राजधानी के कुछ इलाकों में बुधवार को पानी की किल्लत हो गई। डीजेबी के प्रवक्ता संजम चीमा ने आईएएनएस को बताया, "मंगलवार को पता चला कि पानी में अमोनिया और क्रोमियम की मात्रा बढ़ गई है और तुरंत दो जल संयंत्रों को बंद कर दिया गया। एक निगरानी समिति का गठन किया गया है और बुधवार शाम तक जलापूर्ति बहाल कर दी जाएगी।"
जल बोर्ड के अनुसार मंगलवार शाम पानी में आमोनिया का स्तर बढ़कर 1.3 पीपीएम तक पहुंच गया। यह 0.02 पीपीएम के सामान्य स्तर से 1.28 पीपीएम ऊपर बढ़ गया है। अमोनिया हरियाणा के पानी स्रोत से आ रही है।अधिकारियों ने बताया कि पानी की किल्लत की चपेट में करोल बाग, राजेंद्र नगर, शालीमार बाग, छावनी सहित अन्य इलाके हैं।चिमा ने कहा, "पानी में आमोनिया की मात्रा बढ़ने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। पानीपत की नहर में औद्योगिक और घरेलू कचरा जाने की वजह से भी पानी में इन तत्वों की मात्रा बढ़ सकती है, जहां से दिल्ली के मुख्य जल संयंत्रों के लिए पानी की आपूर्ति की जाती है।"












Click it and Unblock the Notifications