बिहार में करीब 3800 महिला मुखिया निर्वाचित होंगी

राज्य निर्वाचन विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि इन 3,784 महिला मुखियाओं में से सामान्य वर्ग की 2,611 मुखिया होंगी जबकि 595 मुखिया पिछड़े वर्ग से आएंगी। इसके अतिरिक्त अनुसूचित जाति की महिलाओं को 561 सीटों पर और अनुसूचित जनजाति की महिलाओं को 17 सीटों पर चुना जाना तय है।

निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि राज्य में स्थानीय निकाय के सभी पदों पर आरक्षण की वही स्थिति रहेगी जो वर्ष 2006 के स्थानीय निकाय के चुनाव में थी।

एक अधिकारी के अनुसार पूर्वी चम्पारण में सबसे ज्यादा महिला मुखिया चुनी जाएंगी। वहीं शेखपुरा में सबसे कम मुखिया महिला होंगी। पूर्वी चम्पारण जिले के 27 प्रखंडों में मुखिया के कुल 410 पद हैं जिनमें 184 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

इसी तरह पटना जिले में जहां 147 महिला मुखिया होंगी वहीं भोजपुर में 104, बक्सर में 63, नालंदा और गोपालगंज में 108-108, कैमूर में 66, गया में 145, जहांनाबाद में 42, अरवल में 29, औरंगाबाद में 94 महिला मुखिया होंगी। शेखपुरा जिले में सबसे कम मात्र 20 महिला मुखिया होंगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+