जुलाई-सितम्बर के बीच 4 करोड़ मोबाइल फोन बिके
मोबाइल हैंडसेट बाजार पर नजर रखने वाली कम्पनी आईडीसी इंडिया के मुताबिक बाजार में नोकिया ने अपनी सबसे ज्यादा हिस्सेदारी (31.5 प्रतिशत) बनाए रखी है। इसके बाद चीन की कम्पनी जी फाइव और कोरियाई कम्पनी सैमसंग का स्थान है।
आईडीसी के मुताबिक वर्ष 2010 में देश में कुल 15.59 करोड़ मोबाइल बिकने का अनुमान है। इस वर्ष जुलाई-सितम्बर के बीच देश के मोबाइल हैंडसेट बाजार में उभरती कम्पनियों की संख्या बढ़कर 68 हो गई, जिनकी कुल हिस्सेदारी 41.2 फीसदी है। वर्ष 2008 की पहली तिमाही में ऐसी केवल पांच कम्पनियां थी जिनकी बाजार हिस्सेदारी 0.9 फीसदी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications