McDonald अब बर्गर के साथ करायेगा 'शादी'
हांगकांग । दोस्तों आज कल की लाईफ कितनी फास्ट हो गई है। खाने से लेकर रिश्ते तक में समय खो गया है। अब लोग शादी भी रेडिमेड स्टाइल में करना चाहते हैं। शायद वक्त की दरकार यही है तभी तो अपने बर्गर के लिए पूरी दुनिया में मशहूर विश्व की सबसे बड़ी फास्ट फूड निर्माता कंपनी मैकडोनॉल्ड ने अब लोगों की शादियां भी कराने की योजना बनाई है।
वह पहली बार हांगकांग स्थित अपनी शाखाओं के जरिए जनवरी, 2011 से इस योजना की शुरुआत करेगी। कंपनी ने महंगाई के दौर में सस्ती शादियां कराने पर जोर दिया है। उसने अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए आकर्षक पैकेज का प्रस्ताव दिया है। यह पैकेज है, मात्र 129 डॉलर (5 हजार 8 सौ छह रुपये) का।
कंपनी का कहना है कि इससे लोगों को दस गुने से ज्यादा की बचत होगी क्योंकि पारंपरिक शादी में सामान्य तौर पर 1300 डॉलर (करीब 58 हजार रुपये) खर्च आता है। कंपनी का कहना है कि उसके पैकेज में विवाहित जोड़े के लिए दो वक्त का खाना, सजावट, कंपनी का विशेष उपहार और सेब के आकार वाला केक शामिल है।













Click it and Unblock the Notifications