जेपीसी गतिरोध पर सर्वदलीय बैठक के आसार
नई दिल्ली, 28 दिसम्बर (आईएएनएस)। 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले पर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच की मांग को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच जारी गतिरोध को खत्म करने के लिए लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार एक और प्रयास के तहत सर्वदलीय बैठक बुला सकती हैं।
आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को कहा कि राजनीतिक दलों की बैठक इस सप्ताह के अंत में बुलाई जा सकती है।
उल्लेखनीय है कि मीरा कुमार ने शुक्रवार को सभी राजनीतिक दलों से अपील की थी जेपीसी पर संसद में जारी गतिरोध को खत्म करें। उन्होंने कहा था कि वह जल्द ही इस मसले पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाएंगी। उन्होंने कहा था कि इस मसले के समाधान के लिए वार्ता ही एकमात्र रास्ता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications