दूरसंचार नेटवर्क में 40 प्रतिशत से अधिक वृद्धि
नई दिल्ली, 28 दिसम्बर (आईएएनएस)। देश में वर्ष 2010 के दौरान दूरसंचार नेटवर्क में 40 प्रतिशत से अधिक वृद्धि हुई। इस दौरान 2161़3 लाख कनेक्शन दिए गए।
देश में 31 अक्तू बर को 7421़3 लाख टेलीफोन कनेक्शन थे, जबकि पिछले साल इनकी संख्या मात्र 5260 लाख ही थी। इनमें से 7067 लाख वायरलेस कनेक्शन हैं।
फिलहाल 170 लाख से अधिक कनेक्शन प्रति माह जुड़ने से दूरसंचार क्षेत्र में ठोस प्रगति हो रही है। ग्यारहवीं पंचवर्षीय योजना के आखिर तक देश में 6000 लाख कनेक्शन का लक्ष्य रखा गया है जो इस वर्ष फरवरी में ही हासिल हो गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications