एआईएडीएमके ने किया अनशन, राजा की गिरफ्तारी की मांग

चेन्नई, 27 दिसम्बर (आईएएनएस)। तमिलनाडु के प्रमुख विपक्षी दल ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) ने 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले में कथित तौर पर संलिप्त पूर्व दूरसंचार मंत्री ए.राजा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को राजा के शहर पेराम्बलूर में एक दिन की भूख हड़ताल की।

इस मौके पर किए गए प्रदर्शन में एआईएडीएमके से जुड़े छात्र, युवा, महिलाएं एवं पार्टी की अन्य इकाइयों के कार्यकर्ता शामिल हुए।

एआईएडीएमके के अनुसार भूख हड़ताल 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले की जांच संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से कराने की मांग को लेकर भी की गई। साथ ही आरोप लगाया गया कि घोटाले की राशि से पेराम्बलूर के निकटवर्ती गांव में दलित किसानों की कृषि भूमि जबरन अधिग्रहीत की गई, जिसकी कीमत 60,000 प्रति एकड़ थी और उसे एक कारपोरेट कंपनी को 1.80 करोड़ रुपये में बेच दी गई। पार्टी ने इस मामले की जांच की मांग भी की है।

एआईएडीएमके ने मंगलवार को ऐसा ही प्रदर्शन तिरुचिरापल्ली में करने की घोषणा की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+