पूर्व मिस भोपाल ने आत्महत्या की
पुलिस ने बताया कि 2009 में मिस भोपाल बनी शिल्पी रावत ने गल्ला बाजार क्षेत्र में अपने घर पर आत्म हत्या की।
पुलिस निरीक्षक नगेंद्र पटेरिया ने आईएएनएस से कहा कि अभी इसके कारण के बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।
शिल्पी ने लगभग एक बजे दिन में आत्महत्या की। उस समय उसके परिवार के लोग घर पर नहीं थे। जब वे वापस घर लौटे तो उन्होंने उसके शरीर को पंखे से झूलते पाया। वे उसे अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
रावत कनियन स्कूल में शिक्षक थी और अविवाहित थी। पुलिस ने बताया कि उसने आत्महत्या करने से पहले सुसाइड नोट नहीं छोड़ा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे


Click it and Unblock the Notifications