एस. के. त्रिपाठी रॉ की कमान संभालेंगे (लीड-1)
कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के बयान में कहा गया कि एस. के. त्रिपाठी रॉ के सचिव का पद संभालेंगे और इस पद पर वे के. सी. वर्मा की जगह लेंगे।
त्रिपाठी उत्तर प्रदेश कैडर के 1973 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी रहे हैं। बाद में उन्हें रॉ में शामिल कर लिया गया। वे जी. एस. बाजपेयी के दामाद हैं, जो 1991-92 में रॉ के प्रमुख थे।
रॉ के वर्तमान प्रमुख वर्मा का कार्यकाल 31 जनवरी, 2011 को समाप्त हो रहा था, लेकिन उन्होंने पहले ही सेवानिवृत्ति का प्रस्ताव रखा था। माना जा रहा है कि उन्होंने ही त्रिपाठी के नाम की संस्तुति की है।
इंडो-एशियन न्यसूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications