मैं राज्यपाल का सम्मान करता हूं, गलतफहमी दूर करुं गा : येदियुरप्पा

उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि वे राज्यपाल का सम्मान करते हैं। वे उम्र में बड़े हैं। उनसे सलाह लेते रहेंगे। पहले उन्होंने भारद्वाज के खिलाफ राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील से शिकायत करने की चेतावनी दी थी।

भारद्वाज राज्य की पहली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की आलोचना करते रहे हैं। खासकर मुख्यमंत्री को भेजे दो पत्र का जवाब नहीं मिलने पर वे खासे नाराज थे।

भारद्वाज ने मुख्यमंत्री को भेजे एक पत्र में उन पर लगे आरोपों की वास्तविक स्थिति और दूसरे में रेड्डी बंधुओं पर की गई कार्रवाई के बारे में बताने के लिए कहा था।

मुख्यमंत्री से जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने उनकी आलोचना की थी। इसके बाद येदियुरप्पा ने उन्हें जवाब भेजा लेकिन वह भारद्वाज को संतुष्ट नहीं कर पाया। इसके बाद उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि वे मुख्यमंत्री को एक और पत्र भेजेंगे।

इस पर येदियुरप्पा ने भड़कते हुए कहा था कि वे इस मामले को राष्ट्रपति के पास ले जाएंगे। बाद में उन्होंने इसे पार्टी के केंद्रीय नेताओं पर छोड़ दिया।

येदियुरप्पा ने मंगलवार को कहा कि वह 31 दिसंबर को राज्यपाल से मिलेंगे। उन्हें विधानसभा के संयुक्त अधिवेषण में भी आमंत्रित करेंगे।

येदियुरप्पा ने कहा कि वे हर पखवाड़े राज्यपाल से मिलेंगे और अधिकारियों से उन्हें घटनाक्रमों से नियमित रूप से अवगत कराते रहने के लिए कहेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+