भ्रष्टाचार की शिकायतों पर सीवीसी ने रिपोर्ट मांगी
इसके अलावा आयोग ने भ्रष्टाचार में कथित रूप से शामिल केंद्र सरकार और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के 138 अधिकारियों के खिलाफ दंड लगाया।
सीवीसी की गत नवंबर माह की प्रदर्शन रिपोर्ट के मुताबिक विभिन्न विभागों में भ्रष्टाचार की 226 शिकायतें मिलीं। इनमें एमसीडी अधिकारियों के खिलाफ सर्वाधिक 30 शिकायतें मिली हैं।
भ्रष्टाचार की शिकायत के मामले में भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के अधिकारी दूसरे स्थान पर हैं। बीएसएनएल के अधिकारियों के खिलाफ 22 शिकायतें मिली हैं।
इसके अलावा दिल्ली पुलिस के खिलाफ 15 और दिल्ली के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की सरकार (जीएनसीडी) के खिलाफ 15 शिकायतें मिली हैं। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के अधिकारियों के खिलाफ 13 शिकायतें मिली हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications