डिश टीवी पर चैनलों की संख्या बढ़ेगी
कम्पनी ने शेयर बाजार को दी गई सूचना में कहा कि अतिरिक्त ट्रांसपोंडर के बल पर डिश टीवी पर दिखाए जाने वाले स्टैंडर्ड डिफिनीशन चैनलों की संख्या को बढ़ाकर 320 तक किया जा सकेगा और हाई डिफिनीशन चैनलों की संख्या को बढ़ाकर 30 तक किया जा सकेगा। यह संख्या डीटीएच सेवा प्रदान करने वाली दूसरी किसी भी प्रतियोगी कम्पनी की क्षमता से लगभग 25 फीसदी अधिक है।
कम्पनी ने कहा कि उसकी क्षमता बढ़ने के कारण वह महानगरों के उच्च आय वर्ग में अपने उपभोक्ताओं की संख्या को बढ़ा पाएगी।
डिश टीवी इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आर. सी. वेंकटेश ने कहा कि इससे कम्पनी की आय बढ़ेगी और प्रतियोगियों के मुकाबले वे 25 से 30 फीसदी अधिक चैनल दिखा पाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications