मैं सेन का मुकदमा लड़ सकता हूं : जेठमलानी
गत 24 दिसम्बर को छत्तीसगढ़ के एक न्यायालय ने सेन (59) को राजद्रोह का दोषी करार देते हुए उन्हें आजीवन करावास की सजा सुनाई। सेन 'पीपुल्स यूनियन फॉर सिविल लिबरटीज' के उपाध्यक्ष हैं।
वरिष्ठ वकील ने समाचार चैनल सीएनएन आईबीएन से कहा, "मैं बिनायक सेन के लिए लड़ाई लड़ूंगा। कोई भी पार्टी यह नहीं कहती कि एक वकील को मुकदमा नहीं लड़ना चाहिए।"
उन्होंने जोर देकर कहा कि यह मुकदमा कमजोर साक्ष्यों पर आधारित था।
उन्होंने कहा, "मैंने फैसला नहीं देखा है, लेकिन जिस आधार पर मुकदमा दायर हुआ इस पर मैं कह सकता हूं कि यह कमजोर साक्ष्य वाला मुकदमा था।"
उल्लेखनीय है कि जेठमलानी राज्यसभा में भाजपा के सांसद हैं। वह पहले भी सेन की तरफ से सर्वोच्च न्यायालय में पेश हो चुके हैं। उन्होंने राज्य सरकार के खिलाफ तर्क दिए जिसके चलते सेन को जमानत मिली।
छत्तीसगढ़ में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार ने नक्सलियों के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार किया है। उसे विश्वास है कि सेन नक्सलियों के समर्थक हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications