गुर्जर आंदोलन 9वें दिन जारी
इस आंदोलन का नेतृत्व कर रहे गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के प्रमुख पूर्व कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला आरक्षण की मांग पर पीलूपुरा में अड़े हैं। यहां गुर्जरों ने रेल पेटरियों पर कब्जा कर लिया है।
राज्य के 18 जिले गुर्जरों के इस आंदोलन की चपेट में हैं, जबकि छह शहरों में बंद देखा गया।
इस बीच आंदोलन प्रभावित शहरों एवं कस्बों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और संवेदनशील इलाकों में पुलिसकर्मी लगातार गश्त कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि गत रविवार को सरकार और गुर्जर नेताओं के बीच हुई वार्ता बेनतीजा रही। इसके बाद सरकार सरकारी नौकरियों में गुर्जरों को आरक्षण देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहरा रही है, लेकिन गुर्जर इस पर तैयार नहीं हैं।
उल्लेखनीय है कि करीब 15,000 गुर्जरों ने 20 दिसम्बर से यह विरोध प्रदर्शन शुरू किया है। बैंसला के नेतृत्व में गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति ने बयाना में महापंचायत का आयोजन करके रेल सेवाएं बाधित करने का फैसला लिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications