सूर्या फार्मा ने खरीदी अमेरिकी कम्पनी 'एक्टिवऑन'
कम्पनी ने शेयर बाजार को दी गई सूचना में बताया कि सूर्या फार्मा की संपूर्ण स्वामित्व वाली इकाई सूर्या फार्माश्यूटिकल (सिंगापुर) प्राइवेट लिमिटेड ने अमेरिकी कम्पनी को अपने वैश्विक विपणन अधिकार का उपयोग करते हुए खरीदा है।
अमेरिकी कम्पनी को खरीदने से कम्पनी के पोर्टफोलियो में प्रेफरॉन, फस्टॉन और रेनेविन जैसी दवाएं जुड़ गई हैं।
सूर्या फार्मा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरिओम भटिया ने कहा कि एक्टिवऑन को खरीदने से कम्पनी को प्रसिद्ध रिटेल कम्पनियों जैसे वालमार्ट, वालग्रीन, राइटएड, आदि के जरिए अपने उत्पाद बेचने का अधिकार मिल गया है।
इसके साथ ही वह अब अमेरिकी कम्पनी के वितरण नेटवर्क का उपयोग कर अमेरिकी बाजार में अपनी दवा और तेज खपत उपभोक्ता उत्पाद उतार सकती है।
इस खबर के बाद शेयर बाजार में कम्पनी के शेयरों में लिवाली बढ़ गई। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज में कम्पनी के शेयर पांच फीसदी की तेजी दिखाते हुए 30.45 रुपये पर पहुंच गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications