एम्स में शुल्क वृद्धि नहीं : स्वास्थ्य मंत्रालय
मंत्रालय ने एक बयान जारी कर स्पष्ट किया कि सरकार ने निजी कक्षों और निजी वार्डो में सेवाओं और प्रक्रियाओं का शुल्क बढ़ाने का फैसला किया है। इससे होने वाली आय का उपयोग साधारण वार्ड में शुल्क को कम रखने पर किया जाएगा।
बयान में कहा गया कि निजी वार्डो या कक्षों में शुल्क बढ़ाने के फैसले पर भी अभी तक अमल नहीं किया गया है और निजी वाडोर्ं में शुल्क बढ़ाने का मकसद आय बढ़ाना नहीं होगा।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने पिछले सप्ताह एम्स के निजी वार्डो में शुल्क में 76 फीसदी वृद्धि करने और ए श्रेणी के डिलक्स कक्षों का किराया 1,700 रुपये प्रति दिन से बढ़ाकर 3,000 रुपये प्रति दिन करने का प्रस्ताव रखा था।
इससे पहले भी एम्स में 2005 में उपयोग शुल्क बढ़ाने पर विचार किया गया था, लेकिन विरोध होने पर प्रस्ताव को वापस ले लिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications