पहली 'वेब टीवी' पहली जनवरी को पेश होगी
कम्पनी के संस्थापक एंड्रिन मेंडेज ने संवाददाताओं से कहा कि वे टीवी को चर्चित हस्तियों पर नहीं बल्कि आम जनता पर केंद्रित करेंगे। वेब टीवी के लिए दिल्ली, मुम्बई, चेन्नई और बेंगलुरू में प्रोडक्शन केंद्र स्थापित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि उनकी टीवी पर फैशन, फिल्म, कारोबार, प्रौद्योगिकी, ब्लॉगिंग, जीवनशैली, समसामयिक घनाक्रम, आदि पूरी दुनिया के दर्शकों की पसंद के कार्यक्रम दिखाए जाएंगे।
दर्शक इसे इंटरनेट पर 'इंडियावाब्ज डॉट टीवी' पर एक जनवरी से देख सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications